Kulgam में Terrorists ने ईंट-भट्ठे पर की गोलीबारी, छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 01, 2026

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने शुक्रवार को एक ईंट-भट्ठे पर दो मजदूरों पर गोलीबारी की, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हमलावरों ने देर शाम केलम स्थित ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।

दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि बोपिंदर को पहले जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे सौरा के एसकेआईएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया। यह हमला दस दिन से भी कम समय पहले हुई एक अन्य घटना के बाद हुआ है, जिसमें आतंकवादियों ने अनंतनाग शहर में एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती