नुपुर के समर्थन में सोशल पोस्ट करने वालों को सबक सिखाना चाहते थे आतंकी, पाक ने बनाई 40 लोगों की टीम, क्या था सर तन से जुदा प्लान?

By अभिनय आकाश | Jul 13, 2022

बीजेपी पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए कथाकथित विवादित बयान के बाद से देश में लोग दो धड़ों में बंटे नजर आए। जिसमें से एक धड़े ने  नुपुर के बयान का समर्थन किया और उनके समर्थन में कई पोस्ट भी सोशल  मीडिया पर किए। जबकि दूसरा हिस्सा उनके बयान की आलोचना करने वालों का रहा। लेकिन नुपुर शर्मा के बयान के बाद नफरत की आग कुछ इस कदर फैली की इसमें कट्टरपंथी और आतंकी भी अपने जिहादी मंसूबों के साथ कूद पड़े और नुपुर शर्मा के समर्थकों को चुन चुनकर निशाना बनाने की साजिश में लग गए। 

इसे भी पढ़ें: अल्लाह का बहाना बनाने वाले नहीं दे रहे सही तर्क: जनसंख्या विस्फोट पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी

रियाज और गौस मोहम्मद के मोबाइल से बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। सोची समझी रणनीति के तहत पूरी प्लानिंग की गई थी और कन्हैया लाल की हत्या को अंजाम दिया गया था। पाकिस्तान ने 40 लोगों को सिर कलम करने की ट्रेनिंग दी थी। राजस्थान के छह जिलों के 40 लोगों को ट्रेंन किया गया। इन लोगों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई और यही सिखाया गया कि कैसे नुपुर शर्मा का समर्थन करने वालों का सर तन से जुदा करना है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेतृत्व वाली सरकार अब ओबीसी आरक्षण के लिए दिखाए अपनी तत्परता: नाना पटोले

उदयपुर में तीन लोगों का सिर कलम होने वाला था। उदयपुर में पहला टारगेट कारोबारी था। कारोबारी के सिर कलम की जिम्मेदारी बावला को मिली थी। रियाज की तरफ से बावला को हत्या का निर्देश दिया गया था। लेकिन हत्या से पहले ही कारोबारी ने उदयपुर छोड़ दिया। उदयपुर छोड़ने की वजह से कारोबारी की जान बच गई लेकिन कन्हैया लाला की जान नहीं बच पाई।  

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू