Tesla 2022 Autopilot Accident : मारे गए मोटरसाइकिल चालक के परिवार ने Elon Musk पर मुकदमा दायर किया

By रितिका कमठान | Aug 02, 2024

टेस्ला कंपनी आए दिन किसी ना किसी कारण से चर्चा में बनी रहती है। एलन मस्क की इस कंपनी ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोर ली है। अब कंपनी मुश्किल में फंसती दिख रही है, इस कारण ये फिर से चर्चा में आ गई है। इस बार कंपनी के खिलाफ एक मुकदमा दायक किया गया है।

मुकदमे में दावा किया गया कि मॉडल 3 का चालक "थका हुआ" था और गाड़ी चलाने की स्थिति में नहीं था। शिकायत में ऑटोपायलट सेंसरों (जिनमें कैमरे भी शामिल हैं) को भी दोषी ठहराया गया है, क्योंकि वे मोटरसाइकिल को खतरे के रूप में पहचानने में विफल रहे। शिकायत में सुझाव दिया गया है कि पर्याप्त ऑटो-ब्रेकिंग सिस्टम ने टक्कर को रोका होगा, "एक उचित विवेकशील चालक, या पर्याप्त ऑटो ब्रेकिंग सिस्टम, मोटरसाइकिल से टकराए बिना गति धीमी कर सकता था या रोक सकता था।"

एक अन्य मामले में, सिएटल के एक मोटरसाइकिल सवार को फुल सेल्फ-ड्राइविंग मोड में चल रही टेस्ला मॉडल एस कार ने टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई। इन घटनाओं ने टेस्ला की उन्नत ड्राइवर सहायता तकनीकों की सुरक्षा और विश्वसनीयता पर खतरे के निशान खड़े कर दिए हैं।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन