By Kusum | Oct 17, 2025
क्रिकेट में जहा टेस्ट,टी20 और वनडे फॉर्मेट खेले जाते हैं। वही दुनियाभर की लीग तो इसे 10 ओवर के फॉर्मेट और इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड में 100 बॉल के मैच के रूप में भी खेला जाता है। वहीं अब क्रिकेट की दुनिया में एक नया फॉर्मेट शुरू होने जा रहा है। अब टेस्ट और टी20 को मिलाकर एक नया फॉर्मेट टेस्ट 20 के शुरू होने की खबर है।
अगर इस नए फॉर्मेट के नियम की बात करें तो शुरुआत में इसे उम्र की सीमा से बांधा गया है। इस फॉर्मेट को 3 और 19 साल के युवा क्रिकेटर्स के लिए शुरू किया जाएगा। इसमें चार पारियों का मैच होगा जिसमें 20-20 ओवर की एक पारी होगी। इस मैच को एक दिन में ही खेला जाएगा। इस मैच को रेड बॉ क्रकिेट से खेला जाएगा और टीमें सफेद जर्सी में होंगी। इसके अलावा क और नियम आगे बदल सकते हैं।