बड़ी सभाओं को लेकर अपनी चिंता से अपनी पार्टी को भी अवगत कराएं ठाकरे: फणडवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2021

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कोरोना वायरस महामारी के बीच बड़ी सभाओं को लेकर अपनी चिंताओं से अपनी पार्टी और सहयोगियों को भी अवगत कराना चाहिए। फडणवीस नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुंबई में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। ठाकरे द्वारा महामारी के बीच होने वाली रैलियों के बारे में चिंता व्यक्त करने को लेकर किए गए एक सवाल पर फडणवीस ने कहा,‘‘उनकी चिंता सही है, लेकिन उन्हें इसे राकांपा, कांग्रेस और अपनी पार्टी शिवसेना को बताना चाहिए। वह सिर्फ हमें प्रवचन न दें।”

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता राम माधव का बयान, मोपला विद्रोह ‘तालिबानी मानसिकता की झलक’ था

नारायण राणे जैसे नवनियुक्त मंत्री लोगों से बातचीत कर रहे हैं। यह केवल अगले साल होने वाले बीएमसी (बृन्हमुंबई महानगरपालिका) चुनावों के लिए नहीं है।” रैलियां आयोजित करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए जाने पर विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, “हमारे डीएनए ने कई वर्षों तक विपक्ष के रूप में काम करके आकार लिया है। हम ऐसी शिकायतों से परेशान नहीं होते...आप केवल पुलिस बल का प्रयोग करके भाजपा पर दबाव नहीं बना सकते।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश