ठाकरे बंधुओं का अनौपचारिक रूप से एकसाथ आना ‘नाटक’ : एकनाथ शिंदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने रविवार को ठाकरे बंधुओं की अनौपचारिक मुलाकात को एक ‘नाटक’ बताया, जिसे रिश्तों में सुधार के रूप में प्रचारित किया जा रहा है शिंदे ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अतीत में मराठी नाटक ‘भाऊबंधकी’ बहुत प्रसिद्ध था, लेकिन अब ‘मनोमिलन’ का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है।’’

शिंदे ने अंबरनाथ में नए आनंद दिघे नाटक प्रेक्षागृह को अपने दिवंगत गुरु और शिवसेना के दिग्गज नेता आनंद दिघे को समर्पित किया। उन्होंने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)नीत ‘महायुति’ सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया।

प्रमुख खबरें

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल