उद्धव ठाकरे ने शिंदे को 'शिवसेना नेता' पद से हटाया, एकनाथ बोले- मैंने कुछ भी गलत नहीं किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

मुंबई।शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे को शिवसेना नेता के पद से हटा दिया। एक दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शिंदे को लिखे एक पत्र में ठाकरे ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने किया फायर स्टेशन का लोकार्पण, कहा- दो सालों में हर तहसील में होगा अग्निशमन केंद्र

पत्र में कहा गया है कि शिंदे ने भी स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है, इसलिए शिवसेना पार्टी अध्यक्ष के रूप में मुझे प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं आपको पार्टी संगठन में शिवसेना नेता के पद से हटाता हूं।’’ यह पत्र 30 जून का है, जिस दिन शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उससे पहले शिंदे और शिवसेना के अधिकतर विधायकों ने ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। ठाकरे ने 29 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर