ठाकरे ने कोविड-19 के प्रभावशाली जागरूकता अभियान के लिए विशेषज्ञों की मदद ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस संकट के दौरान सुरक्षित रहने के लिए लोगों द्वारा उठाए जाने वाले कदमों के बारे में प्रभावशाली तरीके से सूचना प्रसारित करने के लिए क्रिएटिव कंटेंट डेवलेपर्स की मदद से एक जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस संक्रामक रोग के महामारी का रूप लेने के बाद से लोगों के लिए घरों में रहना, पृथक वास करना और सामाजिक दूरी बनाना महत्वपूर्ण हो गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि इस संदेश को प्रभावशाली तरीके से देने के लिए सर जे जे इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड आर्ट्स के पूर्व छात्र रहे मुख्यमंत्री ने जागरूकता अभियान चलाने के लिए संचार एवं डिजाइनिंग विशेषज्ञ भूपल रामनाथकर की मदद ली है। रामनाथकर ने भी इसी संस्थान से पढ़ाई की है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से शानदार तरीके से निबट रहे हैं उद्धव ठाकरेः उमर अब्दुल्ला

सीएमओ ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया नेटवर्क पर प्रभावशाली संदेशों की बाढ़ आ गई है। ये संदेश विज्ञापन एवं डिजाइन समुदाय के उच्च प्रतिभावान और अनुभवी सदस्यों ने बनाए हैं जो असल में यह जानते हैं कि संदेश कैसे प्रेषित किया जाए।’’ उसने बताया कि देशभर के प्रतिभाशाली लोग और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डिजाइनर भी इस अभियान से जुड़ गए हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह