सीमा मुद्दे पर ठाकरे के बयान को कर्नाटक के मंत्री ने किया खारिज, बोले- कोविड की रोकथाम पर दें ध्यान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री एस सुरेश कुमार ने सीमा मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की टिप्पणी को रविवार को राजनीतिक रूप से हावी होने की कोशिश करार दिया। उन्होंने इसके साथ ही ठाकरे को कोविड-19 की रोकथाम करने और विकास कार्यों पर ध्यान देने की सलाह दी। कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीमा मुद्दे का हल हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को कोविड की रोकथाम और विकास कार्यों तथा अन्य चीजों पर ध्यान देना चाहिए। जिन चीजों का समाधान हो चुका है उन मुद्दों को फिर से उन्हें उठाने की जरूरत नहीं है।’’ 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, वेट एंड वॉच के मूड में NCP 

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया , ‘‘सीमा विवाद में शहीद होने वाले लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी कर्नाटक के कब्जे वाले मराठी भाषी तथा सांस्कृतिक इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल करना। हम इसके लिए एकजुट हैं और हमारी प्रतिज्ञा दृढ़ है। शहीदों के प्रति सम्मान जताते हुए यह वादा करते हैं।’’ कर्नाटक के बेलगाम, कारवार और निप्पनी इलाकों पर महाराष्ट्र यह कहकर दावा जताता है कि इन इलाकों में बहुसंख्यक आबादी मराठी भाषी है। बेलगाम समेत अन्य सीमावर्ती इलाकों को लेकर दोनों राज्यों के बीच जारी विवाद कई वर्षों से उच्चतम न्यायालय में लंबित है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल