महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, वेट एंड वॉच के मूड में NCP

Dhananjay Munde
अंकित सिंह । Jan 15 2021 11:39AM

भाजपा नेता कृष्ण हेगड़े ने दावा किया कि मुंबई की रहने वाली महिला कई सालों से उन्हें परेशान कर रही थी। मनसे के एक नेता ने भी उस महिला के खिलाफ इसी तरह के आरोप लगाए हैं।

महाराष्ट्र में एनसीपी कोटे से उद्धव ठाकरे के सरकार में शामिल धनंजय मुंडे पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। दरअसल, 37 साल की एक महिला ने 10 जनवरी को मुंबई पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा था जिसमें उसने कहा था कि 2006 में मुंडे ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। दूसरी तरफ धनंजय मुंडे इन आरोपों को आधारहीन बता रहे हैं। इन आरोपों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर से गर्म है। भाजपा जहां लगातार धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग कर रही है तो वहीं एनसीपी वेट एंड वॉच के मूड में दिखाई दे रही है। धनंजय मुंडे को लेकर देर रात प्रफुल्ल पटेल के घर पर एनसीपी की बैठक हुई।

इस बैठक में एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटील शामिल रहे। माना जा रहा है कि इस बैठक में संजय मुंडे को लेकर बातचीत जरूर हुई होगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर एनसीपी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। शिवसेना की अगुवाई वाली एमवीए सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे (45) ने बलात्कार के आरोपों का खंडन किया और इसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करार दिया। इन सब के पीछे धनंजय मुंडे पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला पर कई और लोगों ने भी अपने पक्ष रखे हैं। दरअसल, भाजपा जहां एक ओर धनंजय मुंडे का इस्तीफा मांग रही है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के ही नेता कृष्णा हेगड़े ने उस महिला को लेकर बड़ा बयान दिया है।

इसे भी पढ़ें: एनसीपी के नेता धनंजय मुंडे पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर बोले शरद पवार, कहा- जल्द होगा फैसला

भाजपा नेता कृष्ण हेगड़े ने दावा किया कि मुंबई की रहने वाली महिला कई सालों से उन्हें परेशान कर रही थी। मनसे के एक नेता ने भी उस महिला के खिलाफ इसी तरह के आरोप लगाए हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मनीष धुरी ने भी अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। लोगों का कहना है कि महिला हनी ट्रैप में फसांती है और फिर उन पर आरोप लगाते हैं। मुंडे ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। अब अन्य पार्टी के नेताओं ने भी उस महिला पर ऐसे आरोप लगाए हैं। भाजपा और मनसे नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप से कहीं न कहीं मुंडे के दावों को बल मिला है। मुंडे से जुड़े मामले की पुलिस जांच चल रही है। फिलहाल देखना होगा कि आखिर इस मामले में धनंजय मुंडे पर क्या कार्रवाई होती है। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि पार्टी उन पर कोई कार्यवाही करने के पक्ष में नहीं है। उद्धव सरकार में बने रहेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़