राज ठाकरे ने मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद करने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2022

मुंबई| मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद किए जाने की शनिवार को मांग की। ठाकरे ने यहां शिवाजी पार्क में एक रैली में कहा, ‘‘मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर अधिक तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा।’’

ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे पर भी कटाक्ष किया, जिनकी पार्टी शिवसेना2019 में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से अलग हो गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उद्धव ठाकरे मंच पर मौजूद थे लेकिन उन्होंने कभी सीट बंटवारे के फॉर्मूले का जिक्र नहीं किया। उद्धव ने इसे तभी उठाया जब उन्हें एहसास हुआ कि भाजपा उनकी मदद के बिना (2019 के चुनावों के बाद) सरकार नहीं बना सकती है।’’

मनसे के नेता ने आरोप लगाया कि सरकार में तीन दलों (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस)ने लोगों के जनादेश की अनदेखी की है।

प्रमुख खबरें

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता