देश में खेल संस्कृति के विकास में केंद्र सरकार के प्रयासों पर दिया Thakur ने जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2023

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने देश में खेल संस्कृति के विकास के लिये नरेंद्र मोदी सरकार के प्रयासों पर रविवार को जोर दिया और इसमें राज्यों की भूमिका का भी जिक्र किया। ठाकुर ने तमिलनाडु शारीरिक शिक्षा और खेल यूनिवर्सिटी के 13वें दीक्षांत समारोह में कहा कि देश में खेलों और खेल प्रतिभाओं को बढावा देने के विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने पर जोर दिया है।चाहे हमारे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना हो या विभिन्न स्पर्धाओं से पहले या बाद में उनसे मिलना हो, यह प्रतिबद्धता साफ नजर आती है।

उनके नेतृत्व में भारत में खेल संस्कृति का विकास हुआ है, खेलों का बुनियादी ढांचा बेहतर हुआ है और खिलाड़ियों को मैदान से पोडियम तक ले जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।’ उन्होंने कहा ,‘‘ खेलो इंडिया परियोजना के तहत विभिन्न उत्कृष्टता केंद्र बनाये गए हैं। विभिन्न खेल वैज्ञानिकों को भी इन केंद्रों में सहयोगी स्टाफ के साथ रखा गया है।’’ ठाकुर ने कहा ,‘‘ मैने खेलमंत्री बनने के बाद कुछ प्रशासनिक पद खत्म किये ताकि अधिक से अधिक कोचों की नियुक्ति हो सके। हमने नौ महीने में 450 से अधिक कोचों की नियुक्ति की।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!