महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 887 नए मामले, 61 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2021

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 887 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,07,316 हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: टूलकिट विवाद में छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह को भेजा गया नोटिस, पूछताछ करेगी पुलिस

वहीं शुक्रवार को संक्रमण की वजह से 61 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 8,768 हो गई। उन्होंने बताया कि ठाणे में अब कोविड-19 से मृत्यु दर 1.72 फीसदी है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में अब तक संक्रमण के 1,06,038 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,974 हो गई है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत