ठाणे : सोना व्यापार योजना का लालच देकर बुजुर्ग से 1.4 करोड़ की ठगी, दो लोगों पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2025

महाराष्ठ्र के ठाणे शहर में सोना व्यापार योजना का लालच देकर दो लोगों ने एक बुजुर्ग से कथित तौर पर 1.4 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, 62 वर्षीय शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे सोने के खनन और व्यापार योजना में निवेश करने के लिए फुसलाया और खनन से एक निश्चित मासिक आय तथा सोने के व्यापार से 15 प्रतिशत रिटर्न का वादा किया।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने दोनों आरोपियों के कहने पर विभिन्न बैंक खातों में 1.4 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि हस्तांतरित की, लेकिन उसे कोई रिटर्न नहीं मिला।

अधिकारी ने बताया कि जब शिकायतकर्ता ने अपने निवेश के बारे में जानकारी लेने के लिए दोनों से संपर्क किया तो आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम वित्तीय जांच कर रहे हैं। डिजिटल और बैंक लेनदेन रिकॉर्ड के जरिए आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

West Bengal Bypolls 2026 | बीजेपी ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के दिवंगत PA Chandranath Rath की मां को टिकट

Mairaj Ahmad Khan: कभी सहवाग संग की थी नेट प्रैक्टिस, अब निशानेबाजी में रच रहे इतिहास

The Partition of Britain | दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन का अंत करीब? बगावत की आग में झुलसा वेस्टमिंस्टर, तीन देशों ने दागा आजादी का पैगाम!

कर्नाटक के Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से 4 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल