ठाणे में निवेश कंपनी के मालिकों पर 10 निवेशकों से 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

ठाणे, 27 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शेयर और विदेशी मुद्रा कारोबार के जरिए आकर्षक मुनाफे का झांसा देकर 10 निवेशकों से 1.20 करोड़ रुपये की घोखाधड़ी करने के आरोप में दो वित्तीय निवेश कंपनी के मालिक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। नौपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2022 से 2024 के बीच निवेशकों को यह दावा कर लुभाया कि उसकी कंपनी शेयर और विदेशी मुद्रा कारोबार में सक्रिय है।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने उसे ब्याज के रूप में 7.2 लाख रुपये लौटाये, लेकिन मूलधन की शेष राशि और उस पर देय प्रतिफल का भुगतान नहीं किया। उन्होंने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की आगे की जांच और सत्यापन में पता चला कि कम से कम नौ अन्य निवेशकों से भी इसी तरह कुल 1.02 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। अधिकारी ने बताया कि ईओडब्ल्यू की विस्तृत प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने 24 जुलाई को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात तथा महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठानों में) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Punjab Police ने Moldova से गैंगस्टर Amritpal Singh को किया प्रत्यर्पित

नंबर 9 पर उतरकर रज़ाउल्लाह ने उड़ाए 9 Sixes, डेब्यू मुकाबले में 81 रन बनाकर रचा इतिहास

पंजाब में AAP सरकार के स्कूलों की निष्पक्ष जांच करे CJP, सचिन पायलट ने दी चुनौती

BRICS देशों ने साझी Currency पर साधी चुप्पी, स्थानीय मुद्राओं में लेनदेन पर दिया जोर