ठाणे : जौहरी की हत्या के मामले में पत्नी और बेटे को हिरासत में लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में संपत्ति विवाद को लेकर 51 वर्षीय एक जौहरी की कथित तौर पर उसकी पत्नी और बेटे ने हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नवघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सुशांतो पाल का शव गंभीर चोटों के साथ बुधवार को भायंदर इलाके में स्थित उसके घर पर मिला जहां वह आभूषणों का व्यवसाय भी संचालित करता था।

उन्होंने बताया कि पुलिस विभिन्न सुरागों पर काम कर रही थी जिसके बाद उन्होंने पाल की पत्नी अमृता (42) और उनके बेटे सुमित (19) को रात में हिरासत में ले लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, शुरुआती रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि मां-बेटे ने संपत्ति विवाद को लेकर पीड़ित की हत्या की है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

U19 World Cup 2026: आयुष म्हात्रे की ऐतिहासिक कप्तानी, सचिन तेंदुलकर से मिला खास तोहफा

T20 World Cup: Delhi में खाली स्टेडियम बने DDCA की मुसीबत, गैर-भारत मैचों से दर्शक नदारद

IPL 2026: RCB के वैकल्पिक होम वेन्यू की तलाश, DY पाटिल स्टेडियम रेस से बाहर

Olympic पोडियम पर भावुक हुए नॉर्वे के स्टार बायथलीट, कांस्य जीत के बाद निजी जीवन का सच बताया