लिव-इन पार्टनर का हैवानियत: प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भरकर खाड़ी में फेंका

By Renu Tiwari | Nov 26, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक खाड़ी (क्रीक) के किनारे सूटकेस में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को उसके लिव-इन साथी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर 21 नवंबर को झगड़े के बाद महिला की हत्या कर अगले दिन उसके शव को खाड़ी के पास फेंक दिया था।

प्रियंका विश्वकर्मा (22) का शव सोमवार को देसाई गांव के पास खाड़ी पुल के नीचे मिला था। मृतक की कलाई पर पी वी एस गुदा हुआ था। पुलिस ने सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से विनोद श्रीनिवास विश्वकर्मा (50) को देसाई गांव से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला पिछले पांच वर्षों से आरोपी के साथ रह रही थी।

पुलिस के अनुसार 21 नवंबर की रात झगड़े के बाद आरोपी ने कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को एक दिन घर में रखने के बाद बदबू आने पर उसने शव को सूटकेस में भरा और 22 नवंबर की रात पुल से खाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का विमान भारत जाते समय दुनिया का सबसे ज़्यादा ट्रैक किया जाने वाला विमान था

Shikhar Dhawan Birthday: वो गब्बर जिसने टेस्ट डेब्यू में मचाया था तहलका, जानें शिखर धवन के करियर के अनसुने किस्से

Parliament Winter Session Day 5 Live Updates: लोकसभा में स्वास्थ्य, राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक पर आगे विचार और पारित करने की कार्यवाही शुरू

छत्तीसगढ़ : हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती