शुक्र है पानी का चालान नहीं काटा, हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार

By अभिनय आकाश | Aug 03, 2024

कोचिंग सेंटर में तीन अभ्यर्थियों की मौत का मामले में अदालत ने जांच सीबीआई को स्थानांतरित करने का अनुरोध संज्ञान में लिया, बेसमेंट के चार सह-मालिकों की जमानत याचिका का निपटारा किया। अदालत ने बेसमेंट मालिकों को सीबीआई अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर करने की छूट दी। बेसमेंट मालिकों के वकील ने कहा कि राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई अदालत में आज एक नयी जमानत अर्जी दाखिल की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: '10 लाख रुपये की सहायता, मुफ्त कक्षाएं', त्रासदी के बाद छात्रों की मदद में सामने आए दिल्ली के कई कोचिंग सेंटर

मनुज कथूरिया को 29 जुलाई को पुराने राजिंदर नगर में राऊ के आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट में डूबने से तीन छात्रों की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मनुज कथूरिया को गैर इरादतन हत्या के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दिल्ली पुलिस ने मनुज कथूरिया पर अपनी फोर्स गोरखा कार को बारिश के पानी से भरी सड़क पर चलाने का आरोप लगाया था, जिससे पानी बढ़ गया और तीन मंजिला इमारत के गेट टूट गए और बेसमेंट में पानी भर गया। 

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश