Thanks to Maldives, चुनाव परिणाम से पहले Israel ने ले लिया भारत पर बड़ा फैसला

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2024

वोटों की गिनती लगातार जारी है और शुरुआती रूझान आने वाले हैं। लेकिन इससे पहले इजरायल ने भारत को लेकर ऐसा ऐलान किया है जो आज से पहले कभी नहीं हुआ। इजरायल ने नतीजों से पहले भारत को बड़ा तोहफा दे दिया है। इजरायल ने दुनियाभर में भारत की तारीफें शुरू कर दी है। भारत में इजरायल के दूतावास ने अपने देश के लोगों से कहा है कि हम आपको भारत के कुछ जगहों के नाम बता दे रहे हैं। आपको कहीं घूमने जाना है तो लिस्ट में भारत होना चाहिए। इजरायल ने ये फैसला तब उठाया है जब मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इजरायली नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। मुइज्जू ने कहा है कि अब मालदीव में इजरायल के लोग नहीं आएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Anurag Thakur का दावा, कुछ लोग वोट India में माँगते हैं लेकिन उनका दिल Pakistan के लिए धड़कता है

इजरायली नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद इजरायली महावाणिज्यदूत कोबी शोशानी ने माले को एक कड़े संदेश में कहा कि मालदीव सरकार के फैसले के लिए धन्यवाद, इजरायली अब लक्षद्वीप के खूबसूरत समुद्र तटों का पता लगा सकते हैं। नवीनतम टिप्पणी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली मालदीव सरकार द्वारा गाजा पर हमला करने के अपने फैसले के बाद इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के एक दिन बाद आई है। इसके अलावा, भारत में इजरायली दूतावास ने भी भारत में शीर्ष पर्यटक आकर्षण के केंद्रों की तस्वीरें साझा कीं और रेखांकित किया कि यहां इजरायली पर्यटकों का कैसे गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है और उनके साथ अत्यंत आतिथ्य सत्कार किया जाता है।  

प्रमुख खबरें

Riyadh स्थित Indian Embassy ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों से सुरक्षा नियमों के पालन की अपील

रूस, भारत और टैरिफ का खेल! ट्रंप ने क्यों लिया 60 दिन का समय, रुबियो ने खोला राज

Congress ने की CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR रोकने की मांग

कहीं आपके बच्चे फोन में छिपकर तो नहीं चला रहे खतरनाक ऐप्स? ऐसे करें चेक