By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2025
पोप लियो चौदहवें ने मंगलवार को कहा कि ‘थैंक्सगिविंग’ एक ‘‘खूबसूरत पर्व’’ है जो आस्तिकों और नास्तिकों को समान रूप से एकजुट करता है। पोप लियो ने कहा कि वह कई चीजों के लिए शुक्रगुजार हैं और उन्होंने सभी से उन उपहारों को पहचानने की गुजारिश की जो उन्हें मिले हैं।
पोप वहां टेनिस खेलने जाते हैं। पोप ने ‘थैंक्सगिविंग’ पर्व का वर्णन करते हुए कहा कि यह खूबसूरत पर्व है जो सभी को एकजुट करता है और यह सभी को हर बात का आभार व्यक्त करने का अवसर देता है। पोप के रूप में लियो पहला थैंक्सगिविंग दिवस तुर्किये में मनाएंगे।