पुतिन के सम्मान में भोज: थरूर आमंत्रित, राहुल-खड़गे को न्योता नहीं? कांग्रेस ने उठाए सवाल

By अंकित सिंह | Dec 05, 2025

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में आज शाम आयोजित होने वाले राष्ट्रपति भोज में आमंत्रित नहीं किया गया है। पुतिन दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर को इस रात्रिभोज का निमंत्रण मिला है। बाद में, उन्होंने निमंत्रण मिलने की पुष्टि की और कहा कि वह ज़रूर इस ​​कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: BJP नेता दिलीप घोष का आरोप, बंगाल में 10% फर्जी मतदाताओं को बचाने के लिए TMC कर रही SIR का दुरुपयोग


थरूर ने कहा कि मुझे विपक्ष के नेता को आमंत्रित न किए जाने की जानकारी नहीं है, और मुझे यह भी नहीं पता कि निमंत्रण किस आधार पर जारी किए गए। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें आमंत्रित किए जाने पर गर्व है। सूत्रों के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अवर महासचिव और व्यापक कूटनीतिक अनुभव वाले थरूर को रूसी कूटनीति के साथ उनके लंबे समय से जुड़े संबंधों को देखते हुए आमंत्रित किया गया है। 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन करेंगी। इस प्रकार, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्राध्यक्षों को औपचारिक रात्रिभोज के साथ सम्मानित करने की दीर्घकालिक परंपरा जारी रहेगी। वहीं, पुतिन को शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ महत्वपूर्ण शिखर वार्ता से पहले राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। पुतिन के इस दौरे पर पश्चिमी देशों की नजर है। 

 

इसे भी पढ़ें: पहलगाम, चांदनी चौक आतंकी हमलों की जवाबदेही तय नहीं की गई: Karti Chidambaram


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रूसी राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री ने रूसी नेता को निजी रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया था। औपचारिक स्वागत के बाद, पुतिन राजघाट पहुंचे और वहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। रूसी राष्ट्रपति कल शाम लगभग सात बजे नयी दिल्ली पहुंचे थे। वह चार साल बाद भारत की यात्रा पर आए हैं। यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Jasprit Bumrah की Killer Yorker ने बढ़ाई चिंता, Ishan Kishan चोटिल, Abhishek की जगह Sanju Samson को मिलेगा मौका!

Insurance Sector FDI | बीमा क्षेत्र में बड़ा सुधार! सरकार ने 100 प्रतिशत FDI को दी मंजूरी, सबका बीमा सबकी रक्षा की ओर बढ़ते कदम

World Bank की बड़ी मदद, Himachal Pradesh में आपदा के बाद Reconstruction के लिए 24.5 करोड़ डॉलर का लोन मंजूर

Bangladesh Elections 2026: क्या फिर बदलेगा दक्षिण एशिया का पावर बैलेंस? भारत के लिए क्यों अहम है यह बदलाव