congress president election: 30 सितंबर को नामांकन दाखिल कर सकते हैं थरूर, गहलोत से मुकाबले के आसार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होने के पहले दिन शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक प्रतिनिधि के जरिये नामांकन पत्र मंगवाया और वह इसे 30 सितंबर को दाखिल कर सकते हैं। अब इसकी प्रबल संभावना नजर आ रही है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में थरूर का मुकाबला राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हो सकता है। थरूर के प्रतिनिधि और ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के पदाधिकारी अलीम जावेरी ने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से नामांकन पत्र लिया। 

इसे भी पढ़ें: खत्म हुआ पूरा सस्पेंस, इस बार गांधी परिवार से नहीं होगा अध्यक्ष, अशोक गहलोत ने ठोकी दावेदारी

कुछ दिनों पहले ही थरूर ने मिस्त्री से मिलकर नामांकन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की थी। सूत्रों का कहना है कि थरूर 30 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शनिवार को आरंभ हुई। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि 30 सितंबर है। उधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को स्पष्ट रूप से कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार होंगे और मुख्यमंत्री पद से उनके हटने की स्थिति में पार्टी नेतृत्व यह फैसला करेगा कि इस जिम्मेदारी को कौन संभालेगा। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा