‘आरोग्य सेतु’ पर बोले थरूर- निगरानी राज की स्थापना के लिए कोरोना को न बनाएं बहाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कर्मचारियों के लिए ‘आरोग्य सेतु’ऐप डाउनलोड करने की कथित अनिवार्यता पर आपत्ति जताते हुए सोमवार को कहा कि भारत में ‘निगरानी राज’ की स्थापना के लिए कोविड-19 को बहाना नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सरकार की ओर से सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करना अनिर्वाय बनाने से निजता एवं डेटा सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। भारत में ‘निगरानी राज’ की स्थापना के लिए कोविड-19 को बहाना नहीं बनाया जाना चाहिए।’’ पिछले दिनोंकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आरोप लगाया था कि ‘आरोग्य सेतु’ ऐप एक अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली है जिससे निजता एवं डेटा सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो रही हैं। गौरतलब है कि सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति का पता लगाने के लिए आरोग्य सेतु ऐप की शुरुआत की है। खबरों के मुताबिक, इस ऐप को करोड़ों लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण

अमेरिका में H-1B Visa के लिए Salary बढ़ाने की तैयारी, Indian IT Professionals के भविष्य पर पड़ेगा सीधा असर

CM Revanth Reddy के नंदी बनाम पांडी बयान पर सियासी घमासान, BRS का Congress पर करारा पलटवार

सुप्रीम कोर्ट ने कॉजपा के छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकियां रद्द कीं