थरूर ने रेल मंत्री से त्योहारी सीजन में केरलवासियों के लिए विशेष ट्रेन चलाने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2024

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और नयी दिल्ली जैसे शहरों से केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के लिए विशेष रेलगाड़ियों की व्यवस्था करने का आग्रह किया, ताकि राज्य के बाहर काम करने वाले केरलवासी छुट्टियों के लिए घर जा सकें।

उन्होंने आगामी छुट्टियों, क्रिसमस और नए साल के दौरान चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और नयी दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों से तिरुवनंतपुरम के लिए विशेष ट्रेन सेवाओं की आवश्यकता पर बल दिया।

तिरुवनंतपुरम से सांसद ने कहा, ‘‘नियमित ट्रेन-सेवाओं की अकसर अत्यधिक मांग होती है, जिससे टिकट नहीं मिल पाती हैं और यात्रियों को असुविधा होती है।’’ थरूर ने कहा, ‘‘इस मुद्दे के समाधान और यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए मैं रेल मंत्रालय से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि इस अवधि के दौरान इन शहरों और तिरुवनंतपुरम के बीच विशेष ट्रेन की व्यवस्था की जाए।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका