भोपाल सांसद को अश्लील फोटो भेजने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार, आज किया जाएगा कोर्ट में पेश

By सुयश भट्ट | Feb 15, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को राजस्थान पुलिस और एमपी पुलिस ने भरतपुर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र से दो सगे भाइयों को इस मामले गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें:10 से 21 मार्च तक डेरा बाबा बड़भाग सिंह में होली मेला, 18 मार्च को होगी झंडे की रस्म 

उन्होंने कहा कि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की गई। अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में सांसद ने भोपाल के टीटी नगर थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। और जांच में व्हाट्सएप कॉल का नंबर भरतपुर के सीकरी का निकला।

आपको बता दें कि भोपाल पुलिस ने भरतपुर के पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर सारी जानकारी दी और उनका सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि भरतपुर पुलिस ने भोपाल पुलिस का सहयोग करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी सीकरी पूरण सिंह को विशेष निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:7 राज्यों की 14 लड़कियों से शादी रचाने वाला गिरफ्तार, पहले सेक्स करता फिर पैसे वसूल कर भाग जाता 

वहीं थानाधिकारी पूरण सिंह ने कहा कि लोकेशन के आधार पर सीकरी थाना क्षेत्र के चंदा का बास से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया जिनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 क (1), (3), 507,509 और 67 क आई टी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस भोपाल चली गई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भोपाल की अदालत में पेश किया जाएगा।

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तरफ से टीटी नगर पुलिस थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। इस पूरे मामले में सांसद की शिकायत पर टीटी नगर थाना पुलिस ने 354,507, 509 धाराओं पर एफआईआर दर्ज की थी।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: बेसन के ये ब्यूटी सीक्रेट्स आपकी स्किनकेयर रूटीन बदल देंगे

Iran vs US: कुवैत में अमेरिकी Airbase पर बड़ा Drone Attack, ईरान ने लिया Qeshm Island का बदला

Sun Pharma बना देश का Pharma Leader, India Business में 16% की बढ़त के साथ दर्ज किया तगड़ा Net Profit

Health tTps: भूलने की आदत को हल्के में न लें, वजह हो सकती है B12 की कमी