By रेनू तिवारी | Dec 02, 2021
हम सभी ने अकसर बड़े-बड़े अवॉर्ड फंक्शन, इवेंट या किसी भी निजी समारोह में आये सितारों को कई बार ओप्स मूवमेंट का शिकार होते हुए देखा है। कई बार फेशन शो के दौरान मॉडल्स की ड्रेस को अचानक खुल जाना, या डिजाइनर ड्रेस पहनने के बाद एक्ट्रेस का सहज महसूस न करना, इस तरह कि चीजें जैसे एक आम इंसान के साथ होती है वैसे ही सितारों के साथ भी हो जाती हैं। आम इंसान और सितारों में बस यह फर्क होता है कि कई बार सितारे सुर्खियों में बनें रहने के लिए भी ऐसा करते हैं। कुछ ऐसा ही स्टंट लगता है ब्रिटिश सिंगर चार्ली XCX (British Singer Charli XCX) ने किया है।
हाल ही में ब्रिटिश सिंगर चार्ली XCX ऑस्ट्रेलियन रिकॉर्डिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन (Aria) म्यूजिक अवॉर्ड्स को प्रजेंट कर रही थी। यह शो सिंगर वर्चुअल ऑनलाइन कर रही थी। इस दौरान अचानक उनकी ड्रेस की एक बाजू नीचे गिर जाती है और उनका प्राइवेट पार्ट (स्तन) पूरी तरह से दिखने लगता है। इस मूवेंट को चार्ली ने एक एक्सीडेंट के तौर पर लिया और हंसते हुए अपनी बाजू को ठीक किया। ब्रिटिश सिंगर चार्ली XCX ने अपने साथ हुए इस इंसिडेंट को सोशल मीडिया पर प्राइवेट पार्ट को ब्लर करके शेयर किया और कैप्शन में लियाष बधाई हो दोस्तों।
29 वर्षीय ब्रिटिश गायिका चार्ली वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑस्ट्रेलियाई पुरस्कार प्रस्तुति में द किड लारोई और जस्टिन बीबर को सर्वश्रेष्ठ पॉप रिलीज़ के लिए सम्मानिक किया गया था। जब उनके साथ यह घटना हूई तब उन्होंने एक मिडी स्टाइल में ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी।