परिवारवादी गठबंधन का उद्देश्य अपने बेटे, बेटी, भतीजे को सत्ता दिलाना, अमित शाह बोले- ये लोग सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाले ही कर सकते

By अभिनय आकाश | Apr 11, 2024

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि परिवारवादी गठबंधन का उद्देश्य है- अपने बेटे, बेटी, भतीजे को सत्ता दिलाना। शरद पवार का उद्देश्य है- अपनी बेटी को मुख्यमंत्री बनाना, उद्धव ठाकरे का उद्देश्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना,  स्टालिन का उद्देश्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना,  बंगाल में ममता दीदी का उद्देश्य है- अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना,  सोनिया गांधी का उद्देश्य है- राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाना। मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई। गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए देने का काम किया।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: चुनावी समर में सियासी अखाड़े का मुद्दा बना चीन, क्या पलट पाएगी बाजी?

घमंडिया गठबंधन का एकमात्र मकसद है - अपने परिवारजनों को आगे बढ़ाना। मोदी जी का एकमात्र लक्ष्य है- गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़े समाज को आगे बढ़ाना। केंद्र में 10 साल तक कांग्रेस का शासन था, आए दिन आतंकी देश में बम धमाके करते थे और कांग्रेस कुछ नहीं बोलती थी। 2014 के बाद आतंकियों ने उरी और पुलवामा में हमला किया, 10 दिन के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर भारत ने पाकिस्तान ​के घर में घुस कर आतंकियों का सफाया किया। कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया, लेकिन जनजातियों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया।  मैं राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं, क्या आपने कभी गरीब आदिवासी बेटे-बेटी को राष्ट्रपति पद पर बिठाया? 

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर