'देश को नक्सल समस्या से मोदी सरकार ने दिलाई मुक्ति', Bihar में बोले Amit Shah, भ्रष्टाचारियों को हर हाल में जाना होगा जेल

Amit Shah
X @ BJP
अंकित सिंह । Apr 10 2024 5:47PM

शाह ने कहा कि 2014 में, बिहार के लोगों ने हमें (भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को) 40 में से 31 सीटें दीं। 2019 में उन्होंने हमें 40 में से 39 सीटें दीं। इस बार, मैं आपसे एनडीए को सभी 40 सीटें जीतने में मदद करने का अनुरोध करता हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में है। गया में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को नक्सली समस्या से मुक्ति दिलाई। आज यहां सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं कि सालों बाद बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया। 'लालू जी भी कसीदे पढ़ते थे'...कांग्रेस आई और सत्ता खो दी लेकिन कर्पूरी ठाकुर को कभी उचित सम्मान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी ​जी ने कर्पूरी ठाकुर जी को सम्मानित कर समस्त पिछड़ा समाज का सम्मान किया है।

इसे भी पढ़ें: खुद को बेकसूर बताने वालों...अरविंद केजरीवाल पर कोर्ट के फैसले के बाद अमित शाह ने ये क्या कह दिया

शाह ने कहा कि 2014 में, बिहार के लोगों ने हमें (भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को) 40 में से 31 सीटें दीं। 2019 में उन्होंने हमें 40 में से 39 सीटें दीं। इस बार, मैं आपसे एनडीए को सभी 40 सीटें जीतने में मदद करने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मलतब है- भारत को दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा अर्थतंत्र बनाना। चंद्रयान, मंगलयान, आदित्य मिशन की सफलता दर्ज करना। कश्मीर, नार्थईस्ट... जैसे वामपंथी उग्रवादी क्षेत्र से उग्रवाद का सफाया करना।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण करने वाली पार्टी है। कांग्रेस की चार पीढ़ियां, जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा तक और राजीव गांधी से लेकर राहुल गांधी तक... सभी ने तुष्टिकरण ही किया है। ये कहते हैं, हम मुस्लिम पर्सनल लॉ को फिर से लाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है और इनके सांसद कहते हैं कि दक्षिण भारत को उत्तर भारत से अलग कर देंगे। इस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप हैं। अरे, कांग्रेस वालों शर्म करो, कितनी बार देश तोड़ोगे? एक बार 1947 में तोड़ दिया लेकिन अब मोदी जी का राज है, हम देश को तोड़ने नहीं देंगे।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार में असम का हुआ विकास, Amit Shah बोले- हमने राज्य में शांति और स्थिरता लाई

भाजपा नेता ने गया रैली में कहा कि कांग्रेस और राजद कभी अयोध्या में राममंदिर नहीं चाहती थी, मोदी ने उसका (मंदिर निर्माण का) मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि आप बताओ कश्मीर हमारा है या नहीं। कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव धारा 370 को हटाने नहीं दे रहे थे। लेकिन, मोदी जी ने धारा 370 हटा दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को हर हाल में जेल जाना होगा। इन लोगों ने देश का पैसा लूटा है। गरीबों को लूटा है। इसलिए इन्हें जनता माफ नहीं करेगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़