भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख बडोली पर लगे आरोप बेहद गंभीर : विज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2025

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का आरोप ‘बहुत गंभीर’ है और पार्टी हाईकमान इस पर संज्ञान लेगा।

बडोली और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश के कसौली में एक होटल में उन्होंने उससे बलात्कार किया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बडोली पर लगे गंभीर आरोपों के संबंध में अंबाला में एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा के नेता विज ने कहा, ‘‘आरोप बहुत गंभीर हैं और मुझे यकीन है कि हमारा हाईकमान इसका संज्ञान लेगा।’’

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जवाब देना चाहिए कि आरोपी के खिलाफ इतने गंभीर आरोप होने के बावजूद उन्हें अब तक पद से क्यों नहीं हटाया गया।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, बडोली और मित्तल ने इस कृत्य का वीडियो बना लिया और पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। प्राथमिकी 13 दिसंबर, 2024 को सोलन जिले के कसौली में दर्ज की गई थी।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख