पवित्र ग्रंथ गीता में मिलेगा हर प्रश्न का जवाब:आरएसएस प्रचारक -इन्द्रेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2021

कुरुक्षेत्र ।  राष्टï्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्टï्रीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश ने कहा कि पवित्र ग्रंथ पूरी दुनिया को अध्यात्म और दार्शनिक तरीके से देखना-समझना सिखाता है, जिंदगी को जीना सिखाता है। हम अपने जीवन और उसके उदेश्यों को लेकर कई तरह के प्रश्नों से जूझते रहते है, लेकिन यह पवित्र ग्रंथ हमें हर प्रश्नों का जवाब बहुत अच्छे तरीके से देता है। यह ज्ञान हर मनुष्य के लिए जरुरी है। पवित्र ग्रंथ गीता में कहा गया है कि चिंता चिता के सम्मान है। आज के समय में तनाव के कारण तरह-तरह की बीमारियां से मनुष्य ग्रस्त हो रहा है। ऐसे में पवित्र ग्रंथ गीता का ज्ञान बड़ा ही फायदेमंद है।

 

राष्टï्रीय प्रचारक इन्द्रेश वीरवार को देर सायं ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले राष्टï्रीय प्रचार इन्द्रेश, कुलपति गजेन्द्र चौहान, हरियाणा राईस मिलर्ज एसोसिऐशन के चेयरमैन ज्वैल सिंगला, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, जिला महामंत्री सुशील राणा, केडीबी सदस्य डा. सौरभ चौधरी, विजय नरूला, केसी रंगा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव पर ब्रहमसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से महाआरती का शुभारम्भ भी किया। इस महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया।

इसे भी पढ़ें: .श्री कृष्ण गोबिंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा के भक्ति गीत से ब्रहमसरोवर की फिजा हुई कृष्णमयी

उन्होंने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता विश्व का एक महान ग्रंथ है। इस ग्रंथ में कहे गए एक-एक श्लोक में मानवता के लिए कुछ ना कुछ है। इसलिए अपने जीवन को सफल बनाने और सही मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों को धारण करना चाहिए। इस ग्रंथ के प्रत्येक श्लोक को स्मरण करने से मन को अध्यात्मिक शांति का अनुभव होता। विश्व में गीता की पूजा हो रही है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता का जो संदेश दिया था, गीता के उस सार को सभी को अपने जीवन में अपनाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद एक्टिव होकर अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में लगे हुए है और पवित्र ग्रंथ गीता को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंच रहे है। इस कार्यक्रम के अंत में केडीबी की तरफ से सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें: अब हरियाणा में सभी तरह की ट्रैफिक इमरजेंसी के लिए डायल करें ‘112‘, 1073 पर की गई सभी काॅल 112 पर होंगी लैंड

अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे गीता स्थली ज्योतिसर में श्रीमदभगवद गीता का संपूर्ण पाठ, सुबह 10 बजे ही सीनेट हॉल केयूके में अंतर्राष्टï्रीय गीता संगोष्ठïी, सुबह 11 बजे पुरुषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, सायं 5 बजे पुरुषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर में महा आरती, सायं 6 बजे पुरुषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर में सांस्कृतिक संध्या-आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन होगा।

प्रमुख खबरें

BJP की विचारधारा खत्म, आठ महीनों में दिखेगा असर: राहुल गांधी

इस्तीफे के बाद पद से हटाने की कार्यवाही का कोई संवैधानिक आधार नहीं: Justice Yashwant Varma

Amit Shah बोले: लश्कर आतंकी लतीफ भट के खात्मे के साथ Kashmir 35 साल बाद स्थानीय आतंकियों से मुक्त

Assam में Army Driver का चालान काटने और दुर्व्यवहार करने पर MVI ड्यूटी से हटाई गईं