यूपी में बिजली कंपनियों के मनमानी पर लगेगी लगाम

By स्वदेश कुमार | Oct 16, 2021

कोयले की कमी के बीच इंडियन एनर्जी एक्सचेंज की बिजली दरों का यूपी ने विरोध शुरू गया है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मिलकर एक्सचेंज की दरों पर सीलिंग लगाने की मांग की है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा का आरोप है कि बीते तीन दिन में ही एक्सचेंज ने यूपी से 80 करोड़ का, जबकि देशभर से 840 करोड़ रूपये का मुनाफा कमाया है। 

इसे भी पढ़ें: मनमोहन सिंह डेंगू से पीड़ित, सेहत में आ रहा सुधार: AIIMS अधिकारी ने दी जानकारी

एलर्जी एक्सचेंज के शेयरों में 143 रूपये का उछाल आया है। यह उछाल लगभग 23 प्रतिशत का है। वहीं, एनर्जी एक्सचेंज पर बिजली बेच रहीं पावर हाउस देश के निजी घरानों  के हैं। जरूरत पड़ने पर जिस तरह बिजली के दाम में इजाफा किया जा रहा है। और इस पर किसी भी तरह का अंकुश नहीं है, वह चिंताजनक है। केन्द्र ने साफ तौर पर चेतावनी दे दी है कि अगर बिजली कंपनियां बिजली खरीद समझौते (पीपीए) के तहत बिजली की आपूर्ति नहीं करती हैं तो वह तुरंत हस्तक्षेप करेगा। बिजली मंत्रालय ने सात अक्टूबर 2021 को आयातित कोयले से बिजली बनाने वाले संयंत्रों और राज्य सरकारों के साथ एक अहम बैठक बुलाई थी। बैठक में बिजली सचिव ने बिजली कंपनियांे के साथ ही राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लिया और साफ तौर पर कहा कि बिजली उत्पादन कंपनियों को अगर पीपीए के तहत पर्याप्त बिजली बनाने का काम करना है तो राज्य यह भी यह सुनिश्चित करें। कि कंपनियों को समय पर निर्धारित दरों पर भुगतान हो।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत