The Archies का टीज़र रिलीज, Netflix के Tudum इवेंट में स्टारकास्ट ने दी स्पेशल परफॉरमेंस, देखें वीडियो

By एकता | Jun 18, 2023

जोया अख्तर में निर्देशन में बनी 'द आर्चीज' का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। टीज़र को नेटफ्लिक्स के टुडुम इवेंट के दौरान रिलीज किया गया है। इवेंट 17 जून को ब्राज़ील में आयोजित हुआ था, जिसमें द आर्चीज की स्टारकास्ट ने लाइव परफॉरमेंस दी। अगस्त्य नंदा (आर्ची एंड्रयूज), सुहाना खान (वेरोनिका लॉज), खुशी कपूर (बेट्टी कूपर), डॉट (एथेल मुग्स), मिहिर आहूजा (जुगहेड जोन्स), वेदांग रैना (रेगी मेंटल) और युवराज मेंडा (दिल्टन) का स्टेज पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसी के साथ एक अन्य पोस्ट में फिल्म का टीज़र भी शेयर किया गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2 । घर में नहीं होगा Nawazuddin Siddiqui का जिक्र, पूर्व पत्नी Aaliya ने किया विवादों से दूर रहने का फैसला

टुडुम में 'द आर्चीज' स्टारकास्ट की लाइव परफॉरमेंस

द आर्चीज की स्टारकास्ट अगस्त्य, सुहाना, खुशी, डॉट, मिहिर, वेदांग और युवराज ने टुडुम के स्टेज पर सुनोह गाने पर धमाकेदार डांस किया। सातों के डांस मूव्स ने दर्शकों को भी थिरकने पर मजबूत कर दिया। सोशल मीडिया पर सबकी जमकर तारीफे हो रही हैं। बता दें, टुडुम इवेंट में भाग लेने के लिए 'द आर्चीज' की स्टारकास्ट मंगलवार, 13 जून को ब्राज़ील के लिए रवाना हुई थी। स्टारकास्ट को एयरपोर्ट पर फिल्म के नाम की कस्टमाइज़्ड जैकेट पहनें स्पॉट किया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट