Prabhasakshi Exclusive: Dantewada और Poonch में जो हमले हुए, वह किसकी नाकामी की ओर इशारा करते हैं?

By नीरज कुमार दुबे | Apr 27, 2023

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में हमने बिग्रेडियर (सेवानिवृत्त) श्री डीएस त्रिपाठी जी से जानना चाहा कि सरकार काफी दावा करती है कि नक्सलियों के आतंक को समाप्त कर दिया गया है। लेकिन छत्तीसगढ़ में जिस तरह नक्सली हमले में हमारे 11 जवान शहीद हुए उससे सरकार के दावों पर गंभीर सवाल उठे हैं। इसके अलावा कश्मीर में भी जिस तरह पुंछ में हमारे जवानों पर घातक हमला हुआ उससे भी सरकार के उन दावों पर सवाल उठे हैं कि कश्मीर से आतंक अब समाप्त हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Chhattisgarh-Kashmir Attack, SCO Summit, India-Pak, India-China, Sri Lanka, Sudan, China-Ukraine संबंधी मुद्दों पर Brigadier (R) DS Tripathi से बातचीत

बिग्रेडियर (सेवानिवृत्त) श्री डीएस त्रिपाठी ने कहा कि जहां तक पुंछ की घटना की बात है तो यह हैरानी की बात है कि रोड ओपनिंग पार्टी ने अगर सब कुछ ठीक पाया था तो यह हादसा कैसे हो गया। वैसे अभी इस मामले में जांच हो रही है जिससे सच सामने आ जायेगा। लेकिन घटना के संबंध में जो तथ्य सामने आ रहे हैं वह दर्शा रहे हैं कि यह एक बड़ी साजिश थी। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर किए गए हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे एक बड़े अभियान के तहत अभी तक करीब 50 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। राष्ट्रीय राइफल्स इकाई द्वारा आयोजित इफ्तार के लिए अग्रिम इलाके के एक गांव में फलों और अन्य वस्तुओं को ले जा रहे ट्रक पर घात लगाकर हमला किया जाना चौंकाता भी है क्योंकि यह लोग एक नेक काम के लिए जा रहे थे। इसलिए ग्रामीणों ने ईद-उल-फितर का त्योहार भी सादगी से मनाया। यही नहीं, गांवों में शोक सभा आयोजित की गई जहां लोगों ने शहीदों के लिए विशेष प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि ऐसा माना जा रहा है सात से आठ आतंकवादियों के दो समूहों ने इस हमले को अंजाम दिया। जांच में पता चला है कि आतंकवादी ट्रक पर हमला करने से पहले संभवत: सड़क मार्ग पर छिपे हुए थे। बख्तरबंद वाहन पर गोलियों के 50 से अधिक निशान मिले हैं जो आतंकवादियों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी को दिखाती है। तलाश अभियान के दौरान जवानों को इलाके में कुछ प्राकृतिक गुफा वाले ठिकाने भी मिले जिनका संभवत: पहले आतंकवादियों ने इस्तेमाल किया होगा। सेना आईईडी की भी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि सेना को आशंका है कि आतंकवादियों ने घने वन्य क्षेत्र में, खासतौर से गहरी खाइयों और गुफाओं में आईईडी लगा रखे होंगे। इस तरह की भी खबरें आ रही हैं कि पुंछ आतंकी हमलों में जो गोलियां इस्तेमाल हुई वो स्टील की बनी हुई थीं। ये गोलियां नाटो ने इस्तेमाल की थीं। इसलिए कहा जा रहा है कि तालिबान भी इस हमले के पीछे हो सकता है क्योंकि 2021 में अमेरिका के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद ये गोलियां लश्कर-जैश जैसे आतंकी संगठनों के पास पहुंची थीं। खबरों में कहा जा रहा है कि तालिबान राजस्व बढ़ाने के लिए हथियारों को बेच रहा है और इन्हें अब हमारे सैन्य संगठनों के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

ब्रिटेन का बड़ा कदम: इमिग्रेशन कानून सख्त, शरणार्थियों के लिए नए स्पॉन्सरशिप रास्ते खुले UK इमीग्रेशन

US-Iran शांति समझौते पर ग्रहण! ईरान ने Bahrain में खोला New Front, बढ़ा संघर्ष

UP में Electronics क्रांति: CM Yogi ने रखी आधारशिला, बोले- भारत बनेगा आत्मनिर्भर

Box Office पर जुलाई रहेगा खास, Alia की Alpha से Ajay की Dhamaal 4 तक, देखें पूरी List