मानसून में बढ़ जाती है भारत के स्विट्जरलैंड ‘कोडाइकनाल’ की खूबसूरती

By सुषमा तिवारी | Jul 16, 2019

मानसून का मौसम आते ही शरीर में एक अलग सी ऊर्जा आ जाती है क्योंकि बारिश हर किसी को पसंद होता है। गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मानसून की बारिश किसी वरदान से कम नहीं होती। मानसून की बारिश जहां गर्मी से राहत देती है तो किसानों के लिए आजीविका का साधन बनती है। वहीं बारिश घुमक्कड़ों के लिए त्यौहार की तरह होती है। घुमक्कड़ बारिश का जमकर फायदा उठाते हैं। खूब घूमते हैं क्योंकि ये मौसम प्रकृति की खूबसूरती को और निखार देता है। 

भारत में ऐसी कई जगह हैं जहां अगर आप मानसून के मौसम में घूमने जाते हैं तो आपका एंजॉयमेंट दोगुना बढ़ जाएगा। उन जगहों में से एक है कोडाइकनाल।

दक्षिण भारत के तमिलनाडु का ये शहर बेहद ही खूबसूरत है। कोडाइकनाल की खूबसूरती का बखान शब्दों में करना मुश्किल हो हो जाता है। इस जगह में एक खुशबू हैं। हरियाली और रंग बिरंगे फूलों से लबरेज ये जगह मानसून के मौसम में जन्नत बन जाती है।

कोडाइकनाल में जैसे-जैसे आप साइट सीन के लिए आगे बढ़ते हो वैसे-वैसे आपकी आंखों के सामने के नजरें बदलते जाएंगे। मैदान की हरी- हरी घासें कब खूबसूरत पहाड़ों में बदल जाएंगी आपको पता भी नहीं चलेगा। 

इसे भी पढ़ें: गर्मी से बेहाल हैं तो इन जगहों पर जाकर ले सकते हैं सर्दी का एहसास

बादलों के बीच से सुबह लालिमा बिखेरते हुए उगते सूरज का दृश्य आंखों में बस सा जाता है जिसे आप शायद ही कभी भूले।  समुद्र तल से 2133 मीटर ऊंचा तमिलनाडु का कोडईकनाल अपनी सुन्दरता और शान्त वातावरण से सबको सम्मोहित कर देता है। 

कोडाइकनाल में घूमने लायक जगह-

बेरिजम झील

ब्रायंट पार्क

बोट क्लब

कोडईकनाल झील

कोकर्स वॉक

कुरिन्जी अंदावर मंदिर

बीयर शोला फॉल

टेलिस्कोप हाउस

इसे भी पढ़ें: सैलानियों की पहली पसंद है पिंक सिटी जयपुर

कोडाइकनाल कैसे जाएं-

वायु मार्ग

कोडाइकनाल के 120 किलोमीटर की दूरी पर मदुरै एयरपोर्ट है। मदुरै से बस या टैक्सी लेकर कोडईकनाल पहुंचा जा सकता है।

रेल मार्ग

कोडई रोड़ रेलवे स्टेशन नजदीकी रेलवे स्टेशन है जो 80 किलोमीटर दूर स्थित है।

सड़क मार्ग

कोडईकनाल के लिए मदुरै, पलानी, त्रिची, बैंगलोर, कोयंबटूर आदि बड़े शहरों के अलावा अनेक छोटे शहरों से नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं।

- सुषमा तिवारी

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup