NCP का बड़ा आरोप, कहा- यह सरकार केवल मोदी और शाह की है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

मुम्बई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शुक्रवार को नयी राजग सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सरकार है जबकि राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ नेताओं को किनारे कर दिया गया है। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल का सदस्य नहीं बनाना चाहते।

पिछली सरकार में गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह को इस बार रक्षा मंत्री बनाया गया है और गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय संभालते रहेंगे। मलिक ने पत्रकारों से कहा,  कई वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय थमाकर किनारे कर दिया गया। गडकरी जी के साथ भी ऐसा ही हुआ। मलिक ने आरोप लगाया, अब, यह केवल मोदी और शाह की सरकार है। अन्य नेताओं के पास कोई मौका नहीं है। वे वरिष्ठ नेताओं को सरकार में नहीं देखना चाहते, यही उनकी मानसिकता है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह