By अभिनय आकाश | Nov 20, 2024
रूस-यूक्रेन युद्ध में वृद्धि के बीच संभावित महत्वपूर्ण हवाई हमले की जानकारी मिलने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने कीव में अपना दूतावास बंद कर दिया। अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर मामलों के विभाग ने कीव में अमेरिकी दूतावास की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में कहा कि अत्यधिक सावधानी बरतते हुए, दूतावास बंद कर दिया जाएगा और दूतावास के कर्मचारियों को आश्रय लेने का निर्देश दिया जा रहा है।
विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेता एक दिन पहले संयुक्त घोषणापत्र जारी करने के बाद, मंगलवार को संक्षिप्त बैठक के लिए फिर एकत्र हुए। घोषणापत्र में भुखमरी से लड़ने के लिए एक वैश्विक समझौते, युद्धग्रस्त गाजा के लिए अधिक सहायता और पश्चिम एशिया तथा यूक्रेन में शत्रुता को समाप्त करने का आह्वान किया गया है। संयुक्त वक्तव्य को समूह के सदस्यों का समर्थन किया, लेकिन इस पर पूर्ण सर्वसम्मति नहीं बन पाई। इसमें भविष्य में अरबपतियों पर वैश्विक कर लगाने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के स्थायी सदस्य संख्या के विस्तार की अनुमति देने वाले सुधारों का भी आह्वान किया गया।