कच्चे तेल की कीमतों में सबसे बड़ी तेजी! 4,180 रुपये प्रति बैरल हुए दाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2019

नयी दिल्ली। वैश्विक बाजारों से मिले तेजी के संकेतों के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदे किए जाने से कच्चे तेल की कीमत सोमवार को 0.05 प्रतिशत बढ़कर 4,180 रुपये प्रति बैरल हो गई। विश्लेषकों के मुताबिक, भागीदारों द्वारा बोलियों में बढ़ोतरी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में मुख्य रूप से तेजी आई। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर की आपूर्ति के लिए कच्चे तेल के सौदे प्रति लॉट दो रूपये या 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,180 रुपये के भाव पर हुए। पश्चिम टेक्सास इंटरमीडिएट 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 58.73 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। इस बीच न्यूयार्क में ब्रेंट क्रूड में 1.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 65.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार हो रहा था।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant