Bangladesh Violence । दीपू चंद्र दास ने नहीं की थी कोई भड़काऊ टिप्पणी, ईशनिंदा के आरोप निकले झूठे

By एकता | Dec 21, 2025

बांग्लादेश के मैमन सिंह में ईशनिंदा के आरोप में भीड़ द्वारा मार दिए गए 25 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि दीपू ने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की थी जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। वह पूरी तरह निर्दोष था और केवल अफवाहों के कारण उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।

हत्या के बाद भीड़ ने दीपू के शव को हाईवे के पास एक पेड़ से लटकाकर आग लगा दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इसे भी पढ़ें: South Africa Shooting । जोहान्सबर्ग के पास बार में अंधाधुंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत

जांच में सच आया सामने

बांग्लादेश के आतंकवाद विरोधी बल ने साफ किया है कि दीपू के फेसबुक या बातचीत में ईशनिंदा का कोई सबूत नहीं मिला है। फैक्ट्री के सहकर्मियों ने भी ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Crisis । यूनुस ने हादी के मिशन को 'मंत्र' बताया, भारत पर लगाए गंभीर आरोप

सरकार का रुख

मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरकार का कहना है कि नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन