Kochi में खून से लथपथ मिला सेवानिवृत्त शिक्षिका का शव, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2025

केरल के कोच्चि में पोन्नेकरा स्थित एक मकान में एक सेवानिवृत्त शिक्षिका का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान वनजा सी आर (70) के रूप में की गई है।

पुलिस के मुताबिक, वनजा अपनी बहन के बेटे के साथ रहती थीं, जिसने शुक्रवार रात करीब नौ बजे उन्हें घर के भीतर खून से लथपथ पाया। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव पर चोट के कई निशान पाए गए। उन्होंने बताया कि शव के पास एक चाकू भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वनजा की कलाई की नस कटी हुई थी और अभी यह पता लगाया जाना बाकी है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। पुलिस ने यह भी गौर किया कि वनजा के पास एक पालतू कुत्ता था जो आमतौर पर घर के भीतर ही रहता था, लेकिन शुक्रवार को वह गलियों में घूमता पाया गया।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसी घरों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घर का मुआयना किया है। मौत के सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा। एलामक्करा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Iran संकट से भारत में गैस पर Panic, अचानक 20 लाख बढ़ी LPG Booking, सरकार ने दी बड़ी जानकारी

IPL 2026: KKR ने Blessing Muzarabani को किया टीम में शामिल, टी20 के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में है शुमार

IPL का जलवा! KKR के लिए Blessing Muzarabani ने ठुकराया PSL, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

Dubai के आसमान में दिखा Iran का ड्रोन अटैक, Financial Centre पर मलबा गिरने से हड़कंप