छह साल की बच्ची का शव में बोरे में मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2025

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल में बुधवार सुबह से लापता छह साल की बच्ची का शव एक कुएं में बोरे में बंद मिला। पुलिस क्षेत्राधिकारी जे एन अस्थाना ने बताया, ‘‘गांव मऊ चिरायल के श्री कृष्णा उर्फ स्वामी के घर बुधवार को एक कार्यक्रम चल रहा था। सुबह करीब दस बजे उनकी छह साल की बेटी उर्वी घर के बाहर खेल रही थी तभी वह गायब हो गई। उसे काफी तलाशा गया। तलाशी में दोपहर करीब 1:30 बजे उसका शव गांव के बीच एक कुएं में जूट की बोरी में बंद मिला। उसके गले में गमछा भी बंधा था।’’

बच्ची की हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस के वरिष्इ अधिकारी वहां पहुंचे और जांच पड़ताल की। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बच्ची के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में एक महिला को नामजद किया है। पुलिस के अनुसार श्री कृष्णा के अपने भाई से संबंध अच्छे नहीं थे, इसलिए उसके परिवार पर शंका है।

प्रमुख खबरें

Shilpa Shetty और Raj Kundra के खिलाफ 60 करोड़ केस में खुला नया पन्ना, मुंबई पुलिस ने जोड़ी धोखाधड़ी की नयी धारा

सरकार का लक्ष्य राजमार्ग निर्माण की गति बढ़ाकर 60 किलोमीटर प्रतिदिन करना: Gadkari

Punjab Election Result 2025 Highlights | पंजाब में जिला परिषद, पंचायत समिति चुनाव में ‘आप’ को बढ़त, मतगणना जारी

Delhi Pollution | बाहरी वाहनों पर प्रतिबंध, नो पीयूसी, नो फ्यूल लागू, दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों की लिस्ट