Hardoi में ईदगाह के पास युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2025

हरदोई जिले के कछौना थाना इलाके के एक गांव के बाहर स्थित ईदगाह के पास एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार कछौना थाना क्षेत्र के कामीपुर गांव के बाहर ईदगाह के पास बृहस्पतिवार की शाम को गांव के निवासी रियाज (30) का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने रियाज के खून से लथपथ शव को ईंट के ढेर पर पड़ा देखा। उसके सिर पर हमला करने के निशान थे।

रियाज बुधवार देर शाम गांव के ही युवक के साथ निकला था, परिजन उसी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी तो मृतक के माता-पिता व भाई मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भय प्रताप सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के उच्चाधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और साक्ष्य जुटाए। रियाज के भाई राज और उसकी मां शजरतुन ने गांव के ही एक युवक पर उसे घर से ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुबोध गौतम ने बघौली के क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रवीण कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

महंगे उपग्रह से ज्यादा अच्छी जासूसी करने आ रहा है HAPS, आसमान में छिप कर चौबीसों घंटे China-Pakistan पर रखेगा नजर

Prabhasakshi NewsRoom: भारत ने P8I Aircraft की खरीद रोक कर उड़ा दिये थे अमेरिकी रक्षा कंपनियों के होश, अब ऑर्डर मिलने से US में खुशी का माहौल

गिरिराज सिंह का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- देश में Civil War भड़काना चाहते हैं?

Vitamin-E Deficiency: Muscle Pain से लेकर Nervous System तक, Vitamin E की कमी दे रही है ये गंभीर संकेत