Prabhasakshi Exclusive: अपनी महिलाओं के साथ हुए क्रूर यौन अत्याचारों की बात जानकर इजराइली बलों का खौलता खून Hamas को बहुत भारी पड़ने वाला है

By नीरज कुमार दुबे | Dec 08, 2023

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में इस सप्ताह हमने ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) से जानना चाहा कि इजराइल-हमास के बीच युद्ध में ताजा हालात क्या हैं? क्या एक और संघर्षविराम हो पाना संभव है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मिस्र ने इस दिशा में प्रयास जारी रखे हैं लेकिन जिस तरह से अन्य सभी देश खामोश हो गये हैं वह दर्शा रहा है कि एक और संघर्षविराम संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिस तरह से हमास आतंकवादियों की ओर से इजराइली महिलाओं के साथ क्रूरता किये जाने की बात सामने आई है उसने इजराइली सेना का खून खौला दिया है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Indian Ocean Region Forum के आयोजन के जरिये भारत को क्या संदेश देना चाह रहा है China?

ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि जहां तक वर्तमान हालात की बात है तो युद्धविराम समाप्त होने के बाद इजराइली सेना गली गली में हमास आतंकवादियों को ढूँढ़ ढूँढ़ कर मार रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गाजा में सीवरों आदि में भी आतंकी छिपे हैं उससे निबटने के लिए भी इजराइली बलों ने विशेष रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि आज जिनको गाजा में हो रहे हमले देखकर दर्द हो रहा है यदि वह इजराइली महिलाओं के साथ हमास आतंकियों द्वारा किये गये क्रूर अत्याचार के बारे में जान लेंगे तो उनका भी खून खौल उठेगा। उन्होंने कहा कि हमास आतंकी गाजा के लोगों के भी हितैषी नहीं हैं क्योंकि इजराइल ने कहा है कि मानवीय आधार पर सुरक्षित करार दिये गये क्षेत्रों से रॉकेट हमले किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि इजराइल ने उन सुरक्षित करार दिये गये क्षेत्रों पर भी बमबारी या हमला किया तो और बड़ी मानवीय तबाही हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

Taiwan के समर्थन में उतरी European Parliament, Kaja Kallas से सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की अपील

Jio Platforms IPO में 1065 से 1119 रुपये Price Band तय, जुटेंगे 30213 करोड़

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला