नाबालिग लड़की के साथ हुई दरिंदगी किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता : पायलट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2023

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि भीलवाड़ा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई दरिंदगी किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता। पायलट ने कहा कि यह सरकार, प्रशासन और हम सभी की जिम्मेदारी है कि मामले में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। कांग्रेस नेता ने भीलवाड़ा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भीलवाड़ा जिले में जिस दंरिंदगी से एक नाबालिग बच्ची का बलात्कार हुआ और उसकी हत्या की गई वो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर दी.. उन्होंने मानवता की सीमाओं को लांघा है।’’ पायलट मंगलवार को भीलवाडा के कोटडी में मृत नाबालिग लड़की के परिजनों से मुलाकत करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले इस बात की जिम्मेदारी सरकार, प्रशासन और हम सब लोगों की है। हमें सचेत रहना पड़ेगा कि अगर समाज में इस प्रकार की मानसिकता पैदा हो रही है तो उसके विरूद्ध में हम लोगों को कार्यवाही करनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना ने देश की प्रदेश की रूहं को झिंझोड कर रख दिया है। हमलोग परिजनों को पूरी मदद कर रहे है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य