महिला थाना प्रभारी के साथ व्यापारी ने की बत्तमीजी, दो पुलिसकर्मियों को आई चोटें

By दिनेश शुक्ल | Dec 22, 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में विवाद सुलझाने गई पुलिस की महिला टीआई समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एक व्यापारी के परिवार ने झूमा झटकी कर दी। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। बाद में अतिरिक्त बल मंगाकर व्यापारी के परिवार को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। राजेंद्र नगर थाना टीआई अमृता सोलंकी के अनुसार रविवार देर रात वे गश्त पर थीं। इसी दौरान सूचना मिली थी थाने के पास ही दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इस पर टीम के साथ मौके पर पहुंची। जहाँ एक मेडिकल व्यवसायी का कहना था कि सामने रहने वाले किराना व्यवसायी का परिवार उनके परिवार की महिलाओं से अभद्रता कर रहा था।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आग लगने की दो घटनाओं में 25 लाख का माल जलकर खाक

जिसके बाद टीआई ने किराना व्यवसायी परिवार को समझाने की कोशिश की तो वे बहस करने लगे। इस पर पुलिस ने परिवार के एक युवक को पकड़ लिया और थाने चलने को कहा। जिस पर परिवार की एक महिला और तीन पुरुष पुलिस से ही उलझ गए और उन्होंने झूमा-झटकी शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर अतिरिक्त बल बुलाया गया। इसके बाद भी आरोपी परिवार हुज्जत करने से बाज नहीं आया और थाने जाते तक विवाद करता रहा। मामले में किराना व्यापारी के परिवार की एक महिला सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा