जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने के अभियान को नयी सोच के साथ शुरू किया जाए: जेपी नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

नयी दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिए किये जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने के पार्टी के प्रयासों को नयी सोच के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए ताकि कोई भूखा नहीं रहे। एक बयान के अनुसार भाजपा नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान नड्डा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने अब तक देशभर में 5.25 करोड़ से ज्यादा भोजन के पैकेट वितरित किये हैं और अभियान को नये सिरे से तैयार करने का आह्वान किया है ताकि कोई भूखा नहीं रहे। नड्डा ने कहा कि देश में छह करोड़ से ज्यादा लोगों ने आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड किया है और कम से कम 30 करोड़ लोगों को अपने मोबाइल फोन पर यह ऐप डाउनलोड करना चाहिए ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के अभियान को मजबूत किया जा सके। बयान में कहा गया कि नड्डा ने ‘‘पीएम केयर्स’’ में सहयोग राशि देने, चेहरा ढकने के लिए घरों पर मास्क बनाने, जरूरतमंदों को भोजन देने तथा आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने समेत पांच चीजों को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद अथक प्रयास करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा