एमपी में लव जिहाद का मामला आया सामने, शादीशुदा अमजद ने नाम बदलकर महिला से किया दुष्कर्म

By सुयश भट्ट | Mar 23, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा में 2 लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। शहर के घासपुरा क्षेत्र निवासी अमजद ने राहुल शर्मा बनकर महिला स्वास्थ्य कर्मी को लव जिहाद का शिकार बनाया है। शादीशुदा होने के बावजूद उसने महिला को प्यार के जाल में फंसाकर साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने शादी करने के लिए कहा तो राहुल बने अमजद की असलियत सामने आ गई।

इसे भी पढ़ें:विधायक रामेश्वर शर्मा ने "बुलडोजर मामा" का किया स्वागत, CM शिवराज ने गुंडों को दी नसीहत 

बताया जा रहा है कि खंडवा में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे है। पहला मामला मोघट थाना क्षेत्र का है। 42 वर्षीय महिला जो कि एक अस्पताल में काम करती है। उसने मोघट थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि अमजद नाम के युवक ने राहुल शर्मा बनाकर उसे लव जिहाद का शिकार बनाया है।

दरअसल महिला उसे हिन्दू समझकर उसकी बातों में आ गई। इसके बाद उसने महिलाकर्मी को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब पांच साल से वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जिसके बाद में धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। मोघट थाने पुलिस ने महिला की शिकायत पर अमजद खोकर पर धारा-376 (2) एन, 506, 450 , 419 भादवि 3 (1)(क)/5 धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी सरकार ने पिछले दो वर्षो में सिर्फ कार्यक्रम आयोजित किए और लोगों को गुमराह किया है: कमलनाथ

वही दूसरे गोकुलगांव मामले में भी पुलिस ने अरमान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक युवती की लाश 10 फरवरी को मिली थी। तब पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया था। अब पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती के आत्महत्या के पीछे अरमान द्वारा उकसाने का मामला पाया गया। 

प्रमुख खबरें

अंधेरी कोठरी, बीमारी और 16 महीने का इंतजार... Pakistani जेल में इमरान खान की दयनीय हालत, मांग रहे रिहाई की भीख

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.