भारत में बंद हो सकते हैं WhatsApp के कुछ फीचर्स, मेटा को कमाई हो सकता है बड़ा नुकसान

By Kusum | Jan 16, 2025

फेसबुक और वॉट्सऐप की मालिकाना कंपनी मेटा को भारत में बड़ा झटका लगा है भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी CCI ने वॉट्सऐप को मेटा के साथ यूजर डेटा शेयर करने से रोक लगा दी है।  CCI ने मेटा पर अपने पोजिशन का गलत इस्तेमाल करके 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। इस फैसले से मेटा का दुनिया के बड़े मार्केट भारत में कारोबार प्रभावित हो सकता है क्योंकि वॉट्सऐप पर विज्ञापन मकसद को पूरा करने के लिए डेटा शेयर करने पर रोक लगा दिया है। 

मेटा को डर है कि इस तरह से डेटा शेयरिंग पर प्रतिबंध से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पर्सनलाइज्ड विज्ञापन में कमी आ सकती है। उदाहरण के लिए भारतीय ब्रांड की ओर से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देने की संख्या में कमी हो सकती है, जिसमें कंपनी की कमाई भारत में काम हो सकती है। भारत में मेटा का ऐड रेवेन्यू साल 2023-24 में करीब 351 मिलियन डॉलर था। मेटा CCI के आदेश को चुनौती देगा। हालांकि, इस कानूनी प्रक्रिया में कई माह लगसकते हैं। मेटा ग्लोबली कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। 

CCI रिपोर्ट की मानें तो इस फैसले के बाद वॉट्सऐप के कुछ फीचस् को बंद किया जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल इस फैसले से होने वाले नुकसान की जानकारी नहीं दी है। मेटा ने अपने जवाब में कहा है कि डेटा कलेक्शन या शेयरिंग अनुचित तरीके से नहीं होता है। हालांकि, CCI का मानना है कि ये पॉलिसी यूजर को इसे स्वीकार करने या वॉट्लऐप तक पहुंच खोने के लिए मजबूर करती है। CCI के फैसले की आलोचना करते हुए मेटा ने कहा कि इस तरह के फैसले लेने की जरूरी टेक्नोलॉजी समझ नहीं है। ऐसे फैसले से पहले उसे कंपनी से परामर्श करना चाहिए था। 

प्रमुख खबरें

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी