युद्धों का चरित्र तेजी से बदला है: नौसेना प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2025

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को कहा कि युद्ध की प्रकृति सदियों से एक जैसी रही है, लेकिन इसका चरित्र ‘तेजी से बदला है’ और युद्ध तथा शांति के बीच की रेखाएं ‘तेजी से धुंधली होती जा रही हैं’।

उन्होंने यहां सीआईआई शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा, ‘‘हम यह भी जानते हैं कि आतंकवादी कृत्यों जैसे गैर-पारंपरिक खतरे जल्दी ही व्यापक संघर्ष में बदल सकते हैं।’’

उनकी टिप्पणी हाल में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक बनी रही सैन्य संघर्ष की स्थिति की पृष्ठभूमि में आई है। एडमिरल त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘युद्ध की प्रकृति सदियों से एक जैसी रही है, लेकिन युद्ध का चरित्र तेजी से बदला है और ऐसा होता रहा है। युद्ध और शांति के बीच की रेखाएं तेजी से धुंधली होती जा रही हैं।’’

नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘तेजी से प्रौद्योगिकियों को अपनाने, उन्हें युद्ध क्षमताओं में बदलने, जब जरूरत हो तो बड़े पैमाने पर निर्माण करने... और लगातार नवाचार करने तथा अनुकूलन करने की हमारी क्षमता हमारी सामूहिक सुरक्षा को परिभाषित करेगी।

प्रमुख खबरें

200 वर्ल्ड लीडर्स का सेक्स स्कैंडल, भारत के किन बड़े नेताओं का नाम? US की सीक्रेट फाइल से हड़कंप मचना तय

UP police ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ित कॉलोनी में अभियान चलाया

गठबंधन के लिए राकांपा(एसपी) या राकांपा ने एक-दूसरे को कोई प्रस्ताव नहीं भेजा: Shinde

Delhi में छाई घने कोहरे की चादर, वायु गुणवत्ता 384 रही