नागरिकता विधेयक कहीं भी धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ नहीं: चिराग पासवान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2019

नयी दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक कहीं भी धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ नहीं है और इसका देश के अल्पसंख्यकों से कोई लेना-देना नहीं है। विधेयक पर लोकसभा में हो रही चर्चा में भाग लेते हुए लोजपा नेता ने इस पर अपनी पार्टी की ओर से पूरी तरह समर्थन जताया।

उन्होंने कहा कि विधेयक में कहीं भी धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ कुछ नहीं है जैसा कि विपक्ष के कुछ सदस्य माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पासवान ने कहा कि विधेयक में केवल तीन देशों के अल्पसंख्यकों की चिंता है। इसमें भारत के अल्पसंख्यक समुदाय से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए इस बारे में सदस्यों की चिंता बेकार है।

प्रमुख खबरें

IAF का नया धमाल, 1 लाख करोड़ का टेंडर जारी, भारत खरीदेगा 60 मिलिट्री प्लेन

SEBI के नियमों की अनदेखी पर भी CPSE के नहीं कटे अंक, कैग रिपोर्ट में हुआ खुलासा

आजादी का जश्न मना रहे बलूचों पर पाकिस्तान ने की Air Strike, जवाब में Baloch Liberation Army ने Pakistan Army के छक्के छुड़ाए

Karnataka bandh: Cauvery water विवाद पर मांड्या में प्रदर्शन, बड़े शहरों में जनजीवन सामान्य