कालेश्वरम परियोजना से जुड़ी आयोग की रिपोर्ट पर तेलंगाना विधानसभा में होगी चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2025

तेलंगाना सरकार ने कालेश्वरम सिंचाई परियोजना पर न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष आयोग की रिपोर्ट एक पेनड्राइव में रविवार को विधानसभा सदस्यों को उपलब्ध कराई। सदन में इस रिपोर्ट पर चर्चा होने की संभावना है।

आयोग ने यह भी बताया कि इस परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली थी और अंतिम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के बिना ही काम शुरू हो गया था। मीडिया के साथ साझा किए गए रिपोर्ट के सारांश में कहा गया है कि केसीआर पहले से सबकुछ तय किए हुए थे और अपनी “स्वेच्छा से” से मेदिगड्डा में बैराज का निर्माण करने पर अड़े थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह निर्णय लेने से जुड़े अधिकारियों ने इसमें उनकी मदद की। आयोग के अनुसार पूरी परियोजना में व्यापक वित्तीय अनियमितताएं हुई थीं।

प्रमुख खबरें

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर

Sugar और Onion Prices ने त्योहारी मौसम में बिगाड़ा रसोई का बजट, महंगाई को काबू करना PM Modi के सामने सबसे बड़ी चुनौती

Festival Fashion Trend: रक्षाबंधन पर Anarkali Suit में दिखना है गॉर्जियस? फॉलो करें ये Expert Style Guide

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान